फतहनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय आयोजन
भाजपा उदयपुर देहात और एससी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया।

फतहनगर के अंबेडकर फव्वारा पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि।
फतहनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर फव्वारा पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात, एससी मोर्चा देहात एवं भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
बाबा साहब के योगदान पर मुख्य वक्ता का संबोधन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए "बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।" इस गरिमामय अवसर पर एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याण सिंह पोखरण, एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, कार्यक्रम प्रभारी गोपी लाल चौबीसा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी एवं वाल्मीकि समाज के किशन हरिजन सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों का सम्मान
आयोजन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मियों एवं दलित वर्ग के वरिष्ठजनों का शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत एससी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य समारोह में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
प्रतिमा पर पुष्पांजलि और नमन
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस जिला स्तरीय आयोजन के माध्यम से बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
