फतहनगर के प्राचीन अखाड़ा मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित हिंडोलना मनोरथ के दूसरे दिन ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार कर आकर्षक फूलों से सजे हिंडोलने में विराजमान किया गया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

मंदिर के महंत शिव शंकर दास ने बताया कि श्रावण मास में ठाकुर जी को झूला झुलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसी परंपरा के तहत मंदिर में प्रतिदिन ठाकुर जी का अलग-अलग स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया जाता है।

मनोरथ के दूसरे दिन ठाकुर जी को पीले रंग के वस्त्र एवं फूलों की मालाओं से सजाया गया। हिंडोलने को गेंदे और गुलाब के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर भजन-कीर्तन में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

महंत शिव शंकर दास ने बताया कि हिंडोलना मनोरथ का आयोजन रक्षाबंधन तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर हिंडोलना मनोरथ कराया जाएगा।

फोटो कैप्शन: फतहनगर के अखाड़ा मंदिर में श्रावण मास के तहत हिंडोलना मनोरथ के दूसरे दिन फूलों से सजे हिंडोलने में विराजमान ठाकुर जी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story