फतहनगर। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के अवसर पर चतुर बाग स्थित अम्बेश सौभाग्य परिसर में आयोजित प्रशासनिक शिविर में आमजन को बड़ी राहत देते हुए 31 पट्टों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 20 अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर के दौरान ओगणा खेड़ा क्षेत्र के लंबे समय से लंबित 10 पुराने पट्टे भी जारी किए गए। वहीं संजय कॉलोनी और हीरावास के निवासियों ने पट्टे जारी किए जाने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस पर उपखंड अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल पालीवाल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी ने की। इस अवसर पर सभी पार्षद, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी भील, भाजपा फतहनगर मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, रोशन सुथार, मुकेश खटीक, कल्याण सिंह पोखरना, गणपत लाल स्वर्णकार, रीतु अग्रवाल, राधेश्याम बागला, रोशन खटीक, भगवत सिंह, कैलाश, वरिष्ठ प्रारूपकार हेमंत मालवीय, कनिष्ठ अभियंता दीपक खटीक, कनिष्ठ लिपिक दिनेश रैगर, करण सिंह, इन्द्र मल, चिराग पोखरना, अशोक मोर, अनिल विसलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नगरवासी अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पट्टों के वितरण की नागरिकों ने सराहना की। प्रशासनिक शिविर के माध्यम से लंबित मामलों के समाधान और पात्र लोगों को पट्टों का वितरण किए जाने से आमजन को तत्काल राहत मिली।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story