शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में शनिवार को ‘एक्सीलेंस ट्रायंगल’ (नॉलेज, स्किल और एटीट्यूड) विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, कक्षा प्रबंधन और नवीन शिक्षण पद्धतियों की उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला का आयोजन हेडवर्ड पब्लिकेशन के तत्वावधान में किया गया। इसमें एकेडमिक एक्सीलेंस मैनेजर मनीष मिश्रा, दिल्ली एवं सदस्य भुवनेश्वर जड़िया ने प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता निभाई। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को वर्तमान समय की शिक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान कक्षा-कक्ष प्रबंधन, 21वीं सदी की आवश्यकताएं, इनोवेटिव टीचिंग स्किल्स तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर सीखने का वातावरण विकसित करने जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान दौर में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, समझने, निर्णय लेने और व्यवहारिक कौशल विकसित करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

मनीष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए शिक्षण को रोचक और जीवन से जुड़ा बनाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे रोजमर्रा के जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाएं, जिससे विद्यार्थी विषय को आसानी से समझ सकें और उसमें रुचि विकसित करें। उन्होंने एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने से विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ती है, जिज्ञासा विकसित होती है और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। इस पद्धति से विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि व्यवहारिक रूप से भी ज्ञान अर्जित करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव होता है। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य पारुल वर्डिया ने किया। कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों को विद्यार्थियों के हित में उपयोग करने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे शिक्षण स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story