फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के छात्र जयंत मीणा पुत्र गोपाल मीणा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली (उदयपुर) में कक्षा 11 (ह्यूमैनिटीज संकाय) के लिए हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

जयंत मीणा के चयन पर फतह एकेडमी के निदेशक डॉ. अजय जैन, प्रधानाचार्या मीना कुमावत सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने भी जयंत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी फतह एकेडमी के छात्र वैदिक बहेड़िया, लक्ष्यराज प्रजापत एवं इंद्रजीत सिंह तंवर का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story