लसाड़िया उपखंड क्षेत्र के किसानों और सहकारी समितियों के बीच खाद की गंभीर किल्लत ने बुधवार को प्रशासनिक ध्यान खींचा। विगत तीन वर्षों से किसानों की लगातार मांग के बावजूद सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस मुद्दे को लेकर लसाड़िया के सहकारी समिति व्यवस्थापक, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और लाइसेंसधारी व्यापारी एकत्र हुए और उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर खाद तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।

सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने बताया कि खाद की मांग क्रय-विक्रय समिति के माध्यम से की जाती है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में यह डिमांड पूरी नहीं की गई। इस दौरान, वर्तमान नियमों के अनुसार लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कृषि डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है, जिससे अधिकांश व्यवस्थापकों के पास वैध लाइसेंस नहीं हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि लसाड़िया की सभी सहकारी समितियों को बिना लाइसेंस खाद उपलब्ध कराई जाए।

व्यापारियों ने यह भी बताया कि कंपनी के स्टॉक ट्रांसफर में पोस मशीन के माध्यम से पैसों का लेन-देन नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण डिस्ट्रीब्यूटर लसाड़िया क्षेत्र में खाद की सप्लाई रोक रहा है। इस समस्या से क्षेत्र के व्यापारी और किसानों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर लसाड़िया के लेंपस व्यवस्थापक नाथू लाल मीणा, कुण लेंपस व्यवस्थापक सुरेश प्रजापत, बलीचा लेंपस व्यवस्थापक प्रभु लाल मीणा, धामनिया लेंपस व्यवस्थापक लक्ष्मी चंद मीणा, अगड़ एवं आजनी व्यवस्थापक कैलाश चौधरी सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

किसानों और व्यवस्थापकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस दिशा में कदम नहीं उठाया, तो खाद की कमी से कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह स्थिति उपखंड में किसानों और व्यापारियों के बीच गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story