झाडोल पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत खरडिया में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर में तीन लोगों की पेंशन हाथों-हाथ स्वीकृत की गई। पेंशन का PPO मिलते ही नवली बाई और सरदारी बाई के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

शिविर में सह प्रभारी सहायक विकास अधिकारी धनराज नथात, सहायक प्रभारी भैरूलाल मेघवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रूपलाल वाहिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल पारगी, किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष एवं लेम्पस अध्यक्ष शंकरलाल पटेल, प्रशासक सुखलाल कोपसा, निर्वतमान उप सरपंच बद्रीलाल कटारा, पूर्व उप सरपंच मन्नालाल डूंगरी, पटवारी विष्णु प्रसाद खराडी, समाज कल्याण कन्हैयालाल चव्हाण, पीईईओ हिरालाल पटेल, समाज कल्याण विभाग कन्हैयालाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी बाबुलाल वडेरा और कनिष्ठ चुन्नीलाल गाडरी समेत 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शिविर में 6 नामांतरण, 1 बंटवारा, 3 नवीन पेंशन स्वीकृतियां, 5 जन्म प्रमाण पत्र, 6 मृत्यु प्रमाण पत्र और 20 नवीन जॉब कार्ड जारी किए गए। तीन लोगों की पेंशन हाथों-हाथ स्वीकृत होने और PPO मिलने से लाभार्थियों में खुशी दिखाई दी।

शिविर के दौरान नला बड़ा में नवीन राशन सेंटर, खरडिया पटवार मंडल कार्यालय के लिए भूमि आवंटन तथा बिना नाम की जमीन का आबादी विस्तार समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। योजनाओं से ग्रामीण लाभान्वित भी हुए।

शिविर में सभी वार्डपंचों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक और जनकल्याणकारी कार्यों का मौके पर ही निस्तारण होने से ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं का लाभ मिला।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story