फलासिया: मन्नारे जगदीश भाई पांडोर के जन्म दिवस सम्मेलन को लेकर बैठक हुई
आगामी 9 मार्च को होने वाले विशाल सम्मेलन की तैयारियों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सामाजिक चेतना के प्रसार हेतु आदिवासी परिवार के कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई।

फलासिया में आयोजित बैठक के दौरान आगामी 9 मार्च के सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करते आदिवासी परिवार के सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता।
फलासिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासियों की अलख जगाने वाले मन्नारे जगदीश भाई पांडोर की जन्म दिवस को लेकर ब्लॉक फ़लासिया में आदिवासी परिवार की बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 9 मार्च को होने वाले जन्म दिन के विशाल सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना और सामाजिक चेतना का प्रसार करना रहा।
संवैधानिक अधिकारों और जनजागरण पर चर्चा
बैठक के दौरान वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि मन्नारे जगदीश भाई पांडोर ने "संवैधानिक, सांस्कृतिक एकीकरण, जल, जंगल, जमीन व आदिवासियों की हक अधिकारों को लेकर उदयपुर जिले में जनजागरण किया था।" इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए आगामी 9 मार्च को जन्म दिन का विशाल सम्मेलन होगा जिसमें सामाजिक प्रतिनिधि व सामाजिक जनजागरण के कई वक्ता आयोजन में भाग लेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण आयोजन की रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में कई सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश पांडोर, लालू दास, दिनेश दामा, बाबू लाल, पूनम चंद, सुन्दर खंडेरा, कालू लाल, दिनेश खराड़ी, सूर्यप्रकाश, नवीन, प्रकाश, पंकज, गणेश और कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी ने एक स्वर में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
