बाइक पर स्टंट कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में फलासिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक भूपेंद्र पिता सुखलाल मेघवाल, निवासी कोल्यारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, युवक बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहा था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। मामले की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बिना नंबर की आर-वन-फाइव बाइक भी जब्त की गई। पुलिस ने बाइक को एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फलासिया व पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर स्टंट और विवादित पोस्ट के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले स्टंट वीडियो भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का आधार बन सकते हैं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story