राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा झाड़ोल की प्रथम बैठक रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष नरेश कोडिया ने की, जबकि अध्यक्ष शेर सिंह राणावत और मंत्री प्रकाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों को दिशा देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शारीरिक शिक्षक श्यामलाल वडेरा, पुस्तकालय अध्यक्ष विकास जैन, सेवानिवृत्त शिक्षक मगनलाल जोशी, प्रबोधक देवीलाल लोहार, कंप्यूटर शिक्षक गुणवंती सागिया तथा सुरेश मेघवाल को आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में महिला मंत्री सुशील वडेरा, महिला उपाध्यक्ष हीरा गायरी तथा तरुणा झाला अध्यापिका ने आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाले महिला शैक्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संकुलवार महिला शिक्षकों के चयन तथा अधिक से अधिक महिला शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

अध्यक्ष शेर सिंह राणावत ने अपने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों को गतिशील बनाने के लिए सदस्यता अभियान, संकुलवार रचना, शताब्दी वर्ष पर्व-जयंती, परीक्षा गो विज्ञान जैसे विषयों पर योजनाबद्ध रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है और एकजुट प्रयासों से ही संगठन को सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने शिक्षक एकता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story