क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने उपखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पूर्व विधायक अहारी ने जनरल वार्ड और जनाना वार्ड में भर्ती मरीजों से चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। अधिकांश मरीजों ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय के सभी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और लैबोरेट्री का निरीक्षण किया तथा वहां कार्यरत चिकित्सा कर्मियों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि चिकित्सालय में वरिष्ठ मेडिसिन चिकित्सक तथा दो चिकित्सा अधिकारियों के पदों का भरा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वार्डों की कमी का उल्लेख करते हुए चिकित्सालय में एक नए वार्ड के निर्माण की आवश्यकता भी बताई।

इस पर पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र जयपुर जाकर चिकित्सा मंत्री से मुलाकात करेंगे और चिकित्सालय में मौजूद सभी आवश्यक कमियों को दूर कराने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. अनिल सालवी, डॉ. राकेश पटेल सहित अन्य चिकित्सा कर्मी भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक के निरीक्षण और आवश्यक संसाधनों की मांग ने क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता को एक बार फिर प्रमुखता से सामने ला दिया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story