खेरवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेरवाड़ा उपखंड मुख्यालय में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर द्वारा दिव्यांगजन अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 दिव्यांगजनों को 10 लाख रुपए मूल्य के सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में सहजता और सुविधा आई।

शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक नानालाल आहारी ने मुख्य आतिथ्य में किया, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने अध्यक्षता संभाली। कार्यक्रम में समाजसेवी पारस जैन, पंचायत समिति प्रधान पुष्पा मीना, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता एवं सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर स्वागत करने से हुई। संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों का जीवन अधिक सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में 50 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए और आगामी माह में पंचायत समिति मुख्यालय पर वरिष्ठ नागरिक चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को जीवन रक्षक उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

मुख्य आतिथी नानालाल आहारी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त समाजसेवी पारस जैन, पंचायत समिति प्रधान पुष्पा मीना, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता और सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी ने भी अपने संदेश में दिव्यांगजनों के उत्थान एवं समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन विपुल लक्ष्कार ने किया, जबकि आभार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के हर्षित पंचोली ने ज्ञापित किया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल के माध्यम से सरकारी योजनाओं के महत्व को समझा और लाभ उठाने का संकल्प लिया।

इस शिविर ने यह संदेश भी दिया कि सरकारी और सामाजिक संस्थाओं की पहल से दिव्यांगजनों का जीवन अधिक स्वावलंबी और सम्मानजनक बनाया जा सकता है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story