मावली। सवानीया गांव के निवासियों ने सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। गांव की आराजी संख्या 1058, जो सार्वजनिक निर्माण विभाग के नाम पर दर्ज है और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है, उस पर प्रेमलाल पुत्र उदयलाल गाडरी द्वारा पक्का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण के कारण रास्ता संकड़ा और कई हिस्सों में पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है।

ग्रामीण नारायण लाल पुत्र मोडा गाडरी ने बताया कि उन्होंने अतिक्रमण की सूचना पहले भी संबंधित अधिकारियों और विभागों को दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पटवारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भी अपने स्तर पर अतिक्रमण की पुष्टि करते हुए पत्र जारी किए थे, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण अतिक्रमण की गतिविधियां लगातार जारी हैं।

विधिक दृष्टि से यह मामला गंभीर है, क्योंकि सार्वजनिक जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के ध्यान न देने से अतिक्रमणकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और यह स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बन रही है।

गांव में यह मुद्दा केवल भूमि विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक सुविधा से भी जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि विभागीय अधिकारी शीघ्र कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक रास्ते को मुक्त करें।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story