एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), खेरवाड़ा में बुधवार को प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता (आंचलिक स्तर) 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ईएमआरएस कालसी (देहरादून, उत्तराखंड) तथा ईएमआरएस खालवा (मध्यप्रदेश) के प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का प्रभावशाली मंचन कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की प्रभावी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव शरद द्विवेदी, एनईएसटीएस के कंसल्टेंट एस.के. माहेश्वरी तथा टीपीडी उदयपुर के उपनिदेशक ओ.पी. मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में युवा संसद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य रामविलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय प्रणाली की बारीकियों से परिचित कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रामविलास मीणा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल एवं सार्थक आयोजन की शुभकामनाएं दीं। प्रथम दिवस के आयोजन ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और संसदीय परंपराओं की समझ विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story