एक भारत श्रेष्ठ भारत: छाणी स्कूल में असम संस्कृति पर प्रतियोगिताएं
पोस्टर, निबंध और भाषण से विद्यार्थियों ने असम की परंपराओं को जाना, राष्ट्रीय एकता का संदेश मिला।

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत छाणी विद्यालय में पोस्टर बनाते विद्यार्थी, असम संस्कृति पर जोर।
खेरवाड़ा। राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता की समझ विकसित करने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छाणी में पीएम श्री गतिविधियों के अंतर्गत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भरत मीणा एवं ख्याति शर्मा के निर्देशन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयकृष्ण रावल ने की। उन्होंने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान असम राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, लोकनृत्य एवं सामाजिक विविधताओं की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को असम की संस्कृति और वहां की विविध परंपराओं से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी नीतिल जैन ने किया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझने का अवसर मिला।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
