ईंटाली गांव स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावण एवं भाद्रपद मास के दौरान दो माह तक चली शिव महापुराण कथा का पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत समापन हुआ। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित कथा के समापन पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी।

समापन अवसर पर गांव में सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सर्वशांति की कामना की।

इस अवसर पर पंडित वगत राम मेनारिया, बद्री प्रसाद आमेटा, मांगीलाल मेनारिया, भूरालाल मेनारिया, गिरधारी लाल पुष्करणा, तेजराम पुष्करणा, जगदीश चंद्र आमेटा, जमना शंकर आमेटा, लोगर लाल मेनारिया, मधुसूदन पारीक एवं जितेंद्र आमेटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा के समापन अवसर पर पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें भी शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर गांव एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के पूर्णाहुति एवं हवन-यज्ञ के साथ संपन्न होने से दो माह से जारी शिव महापुराण कथा का विधिवत समापन हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story