जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के माल चौकी झोथरी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 2 युवकों पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माल चौकी झौंथरी निवासी पुष्पेंद्र डामोर और उनके पड़ोसी कल्पेश बुझ गांव में एक शादी समारोह में पैदल जा रहे थे। विवाह स्थल के करीब पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने युवकों पर लात-घूंसों और ल_ों के साथ-साथ धारदार हथियारों से लगातार वार किए, जिससे दोनों के सिर पर गहरे घाव हो गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों के सिर में गंभीर चोटें होने की पुष्टि की है और उनका उपचार जारी है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story