खेरवाड़ा: विवाहिता ने पति सहित चार ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला
नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ की कार्रवाई, जांच जारी।

नयागांव उपखण्ड के पाटिया थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता रीना देवी पत्नी पंकज डामोर, हाल निवासी कनबई, तहसील नयागांव ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पाटिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में ओड़ा, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर निवासी पति पंकज डामोर, जेठ प्रकाश डामोर, सास सूरता देवी तथा जेठानी अनीता देवी को नामजद किया गया है। पाटिया थाना अधिकारी देवी लाल मीणा ने बताया कि मामले की जांच स्वयं उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
