डॉ. सतीश जोशी को “अटल सार्क गौरव अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा
डॉ. सतीश जोशी को 7 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में “अटल सार्क गौरव अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा और समाज सेवा में उनके योगदान और भारत–नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी।

उदयपुर। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. सतीश जोशी को आगामी 7 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में “अटल सार्क गौरव अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारत–नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति के पुनः समन्वय और प्रतिष्ठा के प्रयासों के लिए प्रदान किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. जोशी के सामाजिक और शैक्षिक योगदानों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. सतीश जोशी वर्तमान में जे.आर. शर्मा कन्या शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, झाड़ोल (उदयपुर) राजस्थान में उपाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। मंच के संयोजक, एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि डॉ. जोशी ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे उन्हें यह सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मंच के अध्यक्ष डॉ. गणेशनारायण नागरू ने भी उनकी सेवाओं और योगदान की सराहना की।
इस विशेष अवसर पर जी-25 देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इनमें भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, बुल्गारिया, जर्मनी, इराक, इजरायल, मैक्सिको, म्यांमार, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, रोमानिया, रूस, श्रीलंका, मालदीव, किकिंगिस्तान, फिलिस्तीन और फिजी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. जोशी के प्रयास भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा और पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक मंचों पर प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के प्रति सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिनिधियों द्वारा डॉ. जोशी को बधाई दी जाएगी और भारत–नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा भी होगी।
इस आयोजन से न केवल डॉ. जोशी के योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी, बल्कि भारतीय–नेपाली सांस्कृतिक संबंधों को भी नई दिशा और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है।
- डॉ सतीश जोशीAtal SARCK Gaurav Awardजयपुर पुरस्कार समारोहउदयपुर शिक्षा नेताभारत नेपाल सांस्कृतिक संबंधसमाज सेवा पुरस्कारवैदिक संस्कृति सम्मानJR शर्मा कन्या शिक्षण महाविद्यालयअंतरराष्ट्रीय समरसता मंचभारत शिक्षा पुरस्कारNepal cultural awardIndian social service recognitionशिक्षा और समाज सेवाG25 देशों प्रतिनिधिभारत नेपाल वैदिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
