मावली में डॉ. रिपुदमन सिंह उज्ज्वल ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय पद का संभाला कार्यभार
मावली में डॉ. रिपुदमन सिंह उज्ज्वल ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय पद का कार्यभार संभाला। कार्यग्रहण समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तस्वीर में डॉ. रिपुदमन सिंह उज्ज्वल मावली के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) द्वितीय के पद पर कार्यग्रहण करते हुए और उपस्थित शिक्षा अधिकारियों व सहयोगियों से शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मावली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डॉ. रिपुदमन सिंह उज्ज्वल ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय (ACBEO) के पद पर कार्यग्रहण किया। कार्यग्रहण के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही तथा सभी ने उनके पदस्थापन पर हर्ष व्यक्त किया।
कार्यग्रहण कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, भोम सिंह चुंडावत, राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, शंकर लाल जाट, योगेश मारवाड़ी, चंद्रशेखर जाट, सुधीर शर्मा, रमेश शर्मा, ललित सिंह उज्जवल, हिम्मत सिंह उज्जवल, गिरिजेश पाराशर, हितेश जारोली, कपिल भटनागर, फारूक मोहम्मद, प्रेम सिंह उज्जवल, एडवोकेट सुखदेव सिंह उज्जवल, लक्ष्मण सिंह पवार, यज्ञ दत्त सौदा, मुकेश टेलर, दिनेश डांगी, गजेंद्र सिंह देवल, कांतिलाल करेला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
डॉ. रिपुदमन सिंह उज्ज्वल के पदस्थापन पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि डॉ. उज्ज्वल हिंदी विषय में Ph.D., M. Phil., NET JRF और SET जैसी शैक्षणिक योग्यताओं के साथ अपने विषय के विशेषज्ञ हैं।
इससे पूर्व डॉ. रिपुदमन सिंह उज्ज्वल राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उज्ज्वल के बड़े भाई परमवीर सिंह उज्जवल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, उदयपुर ने किया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
