उदयपुर (वि.)। चिकित्सा जगत में उदयपुर ने एक बार फिर गौरव का क्षण हासिल किया है। जयपुर में 7 से 8 नवम्बर तक आयोजित 14वीं आईएपीएसएम राजकॉन कॉन्फ्रेंस में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर डॉ. मेधा माथुर को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (IAPSM) की राजस्थान स्टेट काउंसिल की एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर के रूप में उदयपुर ज़ोन से चुना गया।

कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. माथुर ने “फ्रॉम इनोवेशन टू इन्क्यूबेशन – बिल्डिंग हेल्थकेयर स्टार्टअप्स” विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में मॉडरेटर के रूप में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचारों से लेकर उद्यमिता तक की यात्रा पर विचार साझा किए, जिससे उपस्थित विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों को नई दिशा मिली।

इसके अलावा, डॉ. मेधा ने “यूज़ ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट इन डायबिटीज पेशेंट्स” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसे कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा। उनके शोध ने यह स्पष्ट किया कि एआई तकनीक का उपयोग भविष्य में मधुमेह रोगियों की देखभाल और परामर्श को अधिक प्रभावी बना सकता है।

कॉन्फ्रेंस में गीतांजली मेडिकल कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा डॉ. हरलीन सिंह ने भी अपने शोध “वैक्सीन हेजिटेंसी अमंग अर्बन स्लम एडल्ट्स ऑफ उदयपुर डिस्ट्रिक्ट” पर पोस्टर प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।

यह उपलब्धि न केवल डॉ. मेधा माथुर और उनकी टीम के लिए सम्मानजनक है, बल्कि यह उदयपुर और गीतांजली मेडिकल कॉलेज के लिए भी गर्व का विषय है, जो लगातार चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story