खेरवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शुक्रवार को सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने जयपुर पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने डॉ. रावत को जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्टी नेताओं ने आशा व्यक्त की कि डॉ. रावत के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय भूमिका का निर्वाह करते हुए संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने संगठनात्मक विषयों पर पार्टी के उच्च नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने सभी को ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भी भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. रावत के साथ भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से भी मुलाकात की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story