डॉ. मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
डॉ. मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खेरवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर बधाई दी।

तस्वीर में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी और सफेद कुर्ते-जैकेट में नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
खेरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, एसटी मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी शंकर लाल खराड़ी, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, महामंत्री भूपेंद्र कुमार पटेल एवं विक्रांत कोठारी, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा एवं महामंत्री मुकेश कुमार गामोठ, कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार रावल एवं महामंत्री गट्टूलाल बारोट तथा बच्चूलाल खराड़ी, बावलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वालसिंह एवं महामंत्री भावेश उपाध्याय तथा रमेशचंद्र पटेल, भाजपा नेता पारस जैन एवं बजरंग लाल अग्रवाल ने डॉ. रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला मंत्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी अहारी, महिला मोर्चा जिला मंत्री नयना पंचोली, भाजपा जनकल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ललिता खराड़ी, देहात जिला प्रवक्ता आजाद पटेल, देहात जिला संयोजक प्रकोष्ठ जयदीप फ़डिया, मंडल उपाध्यक्ष बदामी लाल सुथार एवं प्रमोद अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. रावत को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. रावत को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आदिवासी समाज एवं राजस्थान के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. रावत संगठन को मजबूत करने के साथ जनजातीय समाज के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
