खेरवाड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. लक्की व्यास ने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर से पीएचडी की उपाधि सफलतापूर्वक पूर्ण की है। उनका शोध कार्य पीएम श्री स्कूलों के शैक्षिक पहलुओं एवं उनके प्रभाव पर केंद्रित रहा।

डॉ. लक्की व्यास अपने मूल गांव मगवास से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि स्थानीय महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी है।

उन्होंने अपना शोध कार्य शोध मार्गदर्शक डॉ. हरिशचंद्र चौबीसा के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। शोध के दौरान उन्होंने विषय के विभिन्न आयामों का विस्तृत एवं वैज्ञानिक अध्ययन करते हुए महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए।

डॉ. लक्की व्यास की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षाविदों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story