जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य अभिनंदन, शिक्षा के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश
उदयपुर के सुखाड़िया रंग मंच, टाऊन हॉल में सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, उद्योगपति जी.एस. पौद्दार एवं मंत्री झाबर सिंह खर्रा की उपस्थिति में मावली व खेमली ब्लॉक के 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा गुरुवार को शहर के सुखाड़िया रंग मंच, टाऊन हॉल में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर से प्रारंभ हुए इस गरिमामय समारोह में शिक्षा, प्रशासन और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति जी.एस. पौद्दार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वायत्त शासन मंत्री, राजस्थान सरकार झाबर सिंह खर्रा थे। अतिथियों का स्वागत सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद जैन, महामंत्री डॉ. उमा शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष कुंती लाल जैन सहित ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को एक हजार रुपये का चेक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। साथ ही संबंधित विद्यालयों के विकास हेतु प्रति सम्मानित छात्र-छात्रा के विद्यालय में सांसद मद अथवा विधायक मद से राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की गई, जिससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के बाहरवीं कक्षा के 46 तथा दसवीं कक्षा के 18 विद्यार्थियों का इस समारोह में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला, ब्लॉक एवं पीईईओ स्तर के अधिकारी, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार, पीईईओ ईंटाली मनोज समदानी, महात्मा गांधी सनवाड़ के प्रधानाचार्य भान सिंह राव तथा प्रधानाचार्य निधि शर्मा ने भी सहभागिता निभाई।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक से पंद्रह छात्र एवं उनपच्चास छात्राओं ने समारोह में भाग लिया। बाहरवीं कक्षा के 46 विद्यार्थियों में 25 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व रहा, जिनमें बारह छात्र एवं चौंतीस छात्राएं शामिल थीं। विषयवार प्रदर्शन में विज्ञान वर्ग से दो, कृषि संकाय से दो तथा कला वर्ग के बयालीस विद्यार्थियों का परिणाम श्रेष्ठ रहा। महात्मा गांधी सनवाड़ के पांच, ईंटाली के चार तथा महुड़ा, सिंधु और रख्यावल के तीन-तीन विद्यार्थियों सहित बालिका मावली गांव, वासनी कला, बोयणा, बड़गांव, मावली, थामला, भानसोल, पलाना कला, साकरिया खेड़ी, साकरोदा, सांगवा, सालेरा कला, फतहनगर, पलाना खुर्द, आमली, बड़ियार, वारणी, घणोली, डबोक और ओडवाड़िया के विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया।
दसवीं कक्षा के अट्ठारह विद्यार्थियों में तीन छात्र एवं पंद्रह छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान प्राप्त किया। महात्मा गांधी डबोक के चार, सांगवा एवं सालेरा कला के दो-दो विद्यार्थियों सहित ईंटाली, मावली, थामला, पलाना खुर्द, पलाना कला, सनवाड़, रख्यावल, नूरड़ा, खेमली और डबोक के विद्यार्थियों ने अपने श्रेष्ठ परिणाम के कारण समारोह में सहभागिता की।
समारोह का समापन शिक्षा के महत्व और प्रतिभा के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त संदेश भी छोड़ गया।
- उदयपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्टSukhadia Rangmanch Udaipur talent award ceremonyगुलाब चंद कटारिया शिक्षा सम्मान कार्यक्रमJhbar Singh Kharra education event Udaipurमावली खेमली ब्लॉक मेधावी विद्यार्थी सम्मानUdaipur district level student felicitation news90 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान उदयपुरSundar Singh Bhandari Charitable Trust student awardUdaipur board exam toppers felicitation ceremonyमावली ब्लॉक खेमली ब्लॉक शिक्षा समाचारdistrict level merit student award UdaipurRajasthan education talent felicitation eventUdaipur town hall education ceremony news

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
