मावली, राजस्थान। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली की पहल पर 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे तेरापंत भवन, नाईयो की तलाई, उदयपुर में संपन्न होगा।

उपशाखा के संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में मावली की उपशाखा से कुल 10 पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा। सभी सम्मानित पेंशनर्स को प्रातः 10:30 बजे प्रवेश कार्ड लेकर तेरापंत भवन अपने साधन से पहुंचना होगा।

इस वर्ष सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिकों में तुलसी राम मंडोवरा (सालेराकला), देवी सिंह राव (महूडा), गोपी लाल शर्मा (सालेराकला), मूल चंद ईनाणी (सालेराकला), भेरू लाल खटीक (पलानाकला), मोहन लाल भील (खेमली), भीम सिंह राव (धर्मेता), प्रेम सिंह सरूपरिया (फतहनगर), केशव राम विजयवर्गीय (खेमली) और यमुना शंकर पुरोहित (लदानी) शामिल हैं।

संयोजक त्रिपाठी ने बताया कि यह सम्मान समारोह वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज की मान्यता और उनके योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समारोह में सभी पेंशनर्स को विशेष मानद उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पेंशनर उपशाखा मावली ने सभी सम्मानित पेंशनर्स को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह आयोजन न केवल वरिष्ठ नागरिकों की उपलब्धियों को सराहने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि समाज में उनके योगदान और अनुभव को भी उजागर करता है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story