खेरोदा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित चार दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेंट ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाना की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार बडाला रहे। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (भिंडर) राजेंद्र कुमार चौबीसा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबीईओ रमेश कुमार खटीक उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

संस्था प्रधान रीता त्रिवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया और चार दिवसीय खेल आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेंट ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर की टीम विजेता रही और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाना की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 19 वर्ष वर्ग में लविषा डांगी को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, नैनिशा दमामी को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और मीनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार बडाला ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बालिकाओं से अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सच्ची खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे सीबीईओ राजेंद्र कुमार चौबीसा और विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार खटीक ने आयोजन समिति के प्रबंधन की सराहना की तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वाले क्षेत्र के भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार भट्ट ने किया। उप प्राचार्य चंद्र प्रकाश आचार्य ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद ध्वज समर्पण और राष्ट्रगान के साथ चार दिवसीय आयोजन का समापन हुआ।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story