खेरोदा | 23 दिसंबर 2025

दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। यह ऐतिहासिक बैठक जोगणिया माताजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जहां समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मत प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

चुनाव अधिकारी पूरण गिरी एवं यशवंत पुरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में समाजजनों ने अनुशासन, एकता और संगठनात्मक चेतना का परिचय दिया। सर्वसम्मति से सुरेश पुरी एडवोकेट को जिला अध्यक्ष, माधव गिरी को महासचिव तथा मंशा पुरी गोस्वामी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजेंद्र पुरी गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव महेश गिरी, पूर्व अध्यक्ष शंभु गिरी अमरपुरा तथा नगर अध्यक्ष गजेंद्र पुरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के भविष्य को लेकर आशा जताई।

बैठक में रूपेश भारती गोगुंदा, प्रकाश पुरी, गोवर्धन पुरी, राजू पुरी बिकाखेड़ा, मांगू पुरी, गोपाल पुरी भींडर, रामपुरी बाबा मंगरा जयसमंद, रमेश पुरी खेरोदा, लक्ष्मण पुरी मोड़ी, मोहन गिरी, सुंदर पुरी बांशी, दुर्गेश गिरी और मगन गिरी छपरा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मण भारती गोस्वामी ने बताया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी समाज के सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक उत्थान के साथ-साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

इस आयोजन ने दशनाम गोस्वामी समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है और आने वाले समय में एक संगठित, सक्रिय और प्रभावी नेतृत्व की उम्मीद को और मजबूत किया है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story