उदयपुर। सलूम्बर जिले के कूण थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गांव के बलीचा छापरिया निवासी 16 वर्षीय किशनलाल मीणा पानी देखने के लिए कुएं पर गया था, तभी पांव फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कूण थाना पुलिस और सलूम्बर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। कुएं में पानी अधिक होने के कारण शव निकालना बेहद मुश्किल हो गया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए चार मोटरें लगाकर कई घंटे तक पानी निकाला गया। देर रात करीब 11:30 बजे तक कुएं का जलस्तर कम हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से कुएं में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की। आखिरकार रात करीब 12 बजे के बाद किशनलाल का शव बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किशनलाल के असमय निधन ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की रिपोर्ट तैयार की है।उदयपुर। सलूम्बर जिले के कूण थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गांव के बलीचा छापरिया निवासी 16 वर्षीय किशनलाल मीणा पानी देखने के लिए कुएं पर गया था, तभी पांव फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कूण थाना पुलिस और सलूम्बर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। कुएं में पानी अधिक होने के कारण शव निकालना बेहद मुश्किल हो गया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए चार मोटरें लगाकर कई घंटे तक पानी निकाला गया। देर रात करीब 11:30 बजे तक कुएं का जलस्तर कम हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से कुएं में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की। आखिरकार रात करीब 12 बजे के बाद किशनलाल का शव बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किशनलाल के असमय निधन ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की रिपोर्ट तैयार की है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story