डिंपल माथुर ने राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन में जीता दूसरा स्थान
मावली गाँव की छात्रा डिंपल ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा प्रतियोगिता 2025-26 में हेल्थकेयर मॉडल के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पाया।

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन 2025-26 के दौरान अपने मॉडल का प्रदर्शन करती छात्रा डिंपल माथुर जिन्हें प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
राज्य स्तरीय स्कील एक्जीबिशन कम कम्पटीशन में रा बा उ मा विद्यालय मावली गाँव की डिंपल माथुर द्वितीय स्थान पर रही हैं।
प्रतियोगिता का विवरण और उपलब्धि
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गाँव की छात्रा डिंपल माथुर पुत्री प्रकाश माथुर ने राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत स्किल एक्जीबिशन कम कम्पिटिशन 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क़स्बे और ज़िले का नाम रोशन किया है।
चयन प्रक्रिया और प्रदर्शन
विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशनलाल माखीजा ने बताया कि: "जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए विद्यार्थियों के बीच अपने मॉडल से सम्बंधित विषय वस्तु को प्रभावी और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया जिसे निर्णायकों द्वारा सराहा गया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।"
सफलता का श्रेय और मार्गदर्शन
यह उपलब्धि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था और बेहतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत को दर्शाता है। इस उपलब्धि में निम्नलिखित का विशेष सहयोग रहा:
- हेल्थकेयर ट्रेनर श्रीमती मीनाक्षी नागदा
- कौशल मित्र सुमन जोशी

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
