अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान की कोर कमेटी की बैठक खेरवाड़ा में संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। संस्थान के स्थापना दिवस के सोलहवें वर्ष के शुभ अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारम्भ सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। मंच संचालन महामंत्री रितेश सुरावत ने किया तथा गत बैठक का पठन सदन से स्वीकृत कराया। इसके बाद आज के विचारणीय बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

राजस्थान प्रदेश संरक्षक सुमति लाल दुदावत ने स्थापना दिवस के अवसर पर पशुपति कल्याण गौशाला, जहां 250 से अधिक घायल एवं लावारिस पशुओं का पालन-पोषण किया जाता है, वहां स्वयं अपने हाथों से घास, गुड़ और पशु आहार खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इसके बाद हंस मुख गनोडिया ने प्रसिद्ध चिकित्सकों की उपस्थिति में मेडिकल कैम्प तथा निशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर राष्ट्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ. विवेक जैन को संयोजक बनाया गया, जबकि धनपाल गांगावत और विशाल भोपावत को सहयोगी नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष माधुरी जैन और राष्ट्रीय महामंत्री विभा सुरावत ने सकल दिगम्बर जैन समाज की महिलाओं को साथ लेकर सावन लहरियां उत्सव 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर निर्णय लेते हुए श्रीमती सारिका सुरावत, श्रीमती शोभा गनोडिया और श्रीमती चेतना भादावत के साथ एक समिति का गठन किया गया।

महावीर गागावत और बसन्त सुन्दरोत ने स्थापना दिवस पर जैन मंदिरों में सामूहिक भक्तामर स्तोत्र पाठ आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

सुन्दर लालावत और पियूष जैन भिलुडा ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा के गठन का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का विजय वाणावत और अनिल भंवरा ने समर्थन करते हुए परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन से आग्रह किया कि पूरे देश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कुन्ती लाल जैन ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे लाने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से अतिशीघ्र राष्ट्रीय युवा मोर्चा का गठन कर युवाओं का महाअधिवेशन आयोजित किया जाएगा तथा उनके मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक के अंत में सुमित लाल जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story