अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान ने 2026-2029 के लिए राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान ने 2026-2029 के लिए राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की। जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी।

तस्वीर में संस्थान के पदाधिकारी एवं नव-नियुक्त राष्ट्रीय युवा मोर्चा के सदस्य एक साथ उपस्थित दिखाई दे रहे हैं।
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान ने वर्ष 2026-2029 की त्रैवार्षिक राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में निलेश जैन, दलोदा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष के रूप में हितेश भादावत, उदयपुर तथा महामंत्री के रूप में उमेश जैन, मन्दसौर की नियुक्ति की घोषणा की। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन भी घोषित किया गया।
परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन, इन्दौर, संरक्षक शैलैश शाह, पवन वौरा, महामंत्री रितेश सुरावत तथा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया से विचार-विमर्श के बाद युवा मोर्चा की अन्य नियुक्तियों की घोषणा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद बोहरा, उदयपुर, संगठन मंत्री के रूप में जयेश कुचडोद, उपाध्यक्ष पद पर विशाल भोपावत, उदयपुर तथा ललित राजमल कुचडैद को नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में मंत्री पद पर देवेंद्र जैन, कोटड़ी, विकास मुसलिया, उदयपुर तथा विपिन दिनेश वौरा, बांसवाड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई। चिकित्सा मंत्री के रूप में निलेश विमल चंद्र, मन्दसौर, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में पंकज महावीर जैन, अरनोद, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में संजय माणकलाल, खैरोट तथा कोषाध्यक्ष के रूप में विकास प्रकाश जैन, रतलाम को नियुक्त किया गया।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सन्तोष तेजमल भड़का, दिलिप मांगी लाल, मन्दसौर, हर्षित तलाटी, भीमपुर, राजेश शंकर लाल, बनीं, पियुष नरेंद्र, कुचडोद, नितेश सनत कुमार, दलोदा, निरज रजावत, लोहारिया तथा अनिकेत समरथमल, खजुरीया को भी नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संस्थान ने वर्ष 2026-2029 के त्रैवार्षिक कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय युवा मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप दे दिया है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
