उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढीमडी में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता DPL सीजन-2 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था, जिसका समापन आज मंगलवार को संपन्न हुआ।

फाइनल मुकाबले का रोमांच

फाइनल मैच में जोहार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 35 रन का स्कोर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भवरासिया स्टार ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 ओवर में 36 रन बनाकर जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ भवरासिया स्टार ने DPL सीजन-2 का खिताब अपने नाम किया और विजेता रही।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन

इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शिव शंकर खराड़ी व कमलेश अहारी ने करवाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान ग्राम पंचायत ढीमड़ी के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह देखते ही बनता था।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story