धर्मेंद्र कुमार अखिल राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के उदयपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार को महासंघ की जिम्मेदारी सौंपी गई, एसोसिएशन सदस्यों ने किया भव्य स्वागत।

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का स्वागत करते फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य।
धर्मेंद्र कुमार का भव्य स्वागत व अभिनंदन
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की घोषणा के पश्चात फार्मासिस्ट एसोसिएशन सदस्यों व कर्मचारियों ने धर्मेंद्र कुमार का स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी ने महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्य
स्वागत कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों के निम्नलिखित साथी उपस्थित रहे:
- जतिन नायक (कार्यकारी अध्यक्ष, फार्मासिस्ट एसोसियेशन)
- संपत जाट (कोषाध्यक्ष)
- कारण सिंह मीणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
- प्रशांत सोनी (सीनियर फार्मासिस्ट)
- भारत पारीक, चंद्रभान झाला, अंकिता माथुर
- नीतू नागपाल, प्रियंका लोकवानी, लाविना मिश्रा
- मनीष भावसार, दीपक चौहान, हेमंत शर्मा
- मदन माली, कमल आमेटा
- हेमंत आमेटा (पूर्व जिला अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर)
- कपिल, जितेश वैष्णव, सुमित, आनंद चौबीसा व अन्य साथी
अधिकारिक घोषणा
"अखिल राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह शेखावत व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अजय पुनिया ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार को महासंघ का उदयपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।"
फार्मासिस्ट एसोसिएशन सदस्यों व कर्मचारियों ने धर्मेंद्र कुमार का स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी ने महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
