मावली की धनश्री मेघवाल का प्री आरडी परेड-2027 के लिए चयन, राजस्थान टीम में निभाएंगी भूमिका
मावली के राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका धनश्री मेघवाल का प्री आरडी परेड-2027 के लिए चयन हुआ है। उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय चयन कैंप में शानदार प्रदर्शन के बाद वह 21 से 31 अक्टूबर तक हरियाणा में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्री आरडी परेड में चयन होने पर धनश्री मेघवाल को बधाई देते राजकीय महाविद्यालय मावली के प्राचार्य व शिक्षकगण।
राजकीय महाविद्यालय, मावली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका धनश्री मेघवाल का प्री आरडी परेड-2027 के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि के साथ वह महाविद्यालय की पहली स्वयंसेविका बन गई हैं, जिनका चयन प्री आरडी परेड के लिए हुआ है। धनश्री 21 से 31 अक्टूबर तक हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, खेंटावास में राजस्थान टीम की सदस्य के रूप में भाग लेंगी।
धनश्री के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविका का प्री आरडी में चयन होना पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरपत राम परमार ने बताया कि महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्री आरडी चयन कैंप में धनश्री मेघवाल ने भाग लिया था। चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने दौड़, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुति और साक्षात्कार सहित विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका प्री आरडी परेड-2027 के लिए चयन हुआ।
धनश्री मेघवाल 21 से 31 अक्टूबर तक द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, खेंटावास, गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित प्री आरडी परेड में राजस्थान टीम की सदस्य के रूप में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। उनका चयन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर एनएसएस परामर्शदात्री समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी सहित भारती चौहान, डॉ. पीनल जैन, नीलम चौधरी, डॉ. नरपत परमार, डॉ. राखी धारवार, डॉ. जितेंद्र सिंह चुंडावत, वीरेंद्र सिंह शक्तावत और एनएसएस स्वयंसेवकों ने धनश्री मेघवाल को बधाई दी तथा प्री आरडी परेड के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
