धरियावद विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों लसाड़िया और झल्लारा में समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, महिला बाल विकास मंत्री मंजू बागमार, पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सांसद मन्नालाल जी रावत, जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए स्वीकृति जारी की गई।

धरियावद के विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों और मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन में क्षेत्र का समग्र विकास अब और भी गति पकड़ सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन कार्यों के माध्यम से न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य क्षेत्रीय योजनाओं को भी मजबूती मिलेगी।

पंचायत समिति लसाड़िया में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा चार डामरीकरण सड़कों पर कुल 6 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने लाइब्रेरी निर्माण, कक्षा कक्ष निर्माण एवं मरम्मत-नवीनीकरण के 50 कार्यों के लिए 5.66 करोड़ रुपये, चिकित्सा विभाग के 20 कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपये, महिला बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी मरम्मत के 60 कार्यों के लिए 67.4 लाख रुपये, पंचायतीराज के 6 कार्यों के लिए 1.05 करोड़ रुपये, टीएडी विभाग के 1 कार्य के लिए 10 लाख रुपये और पीएचईडी विभाग के 2 कार्यों के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। कुल मिलाकर लसाड़िया में 143 कार्यों हेतु 14.73 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

वहीं, झल्लारा पंचायत समिति में सार्वजनिक निर्माण विभाग के तहत छह डामरीकरण सड़कों पर 7.55 करोड़ रुपये, शिक्षा विभाग के 59 कार्यों के लिए 4.72 करोड़ रुपये, चिकित्सा विभाग के 20 कार्यों के लिए 1.07 करोड़ रुपये, महिला बाल विकास विभाग में 67 आंगनबाड़ी कार्यों के लिए 73.76 लाख रुपये, पंचायतीराज के 17 कार्यों के लिए 2.76 करोड़ रुपये, टीएडी विभाग के 1 कार्य के लिए 10 लाख रुपये और पीएचईडी विभाग के 5 कार्यों के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत हुए। झल्लारा में कुल 175 कार्यों हेतु 16.98 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

इन सभी परियोजनाओं के लागू होने से धरियावद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, जल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विकास होगा। कुल मिलाकर 318 कार्यों के लिए 31.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।

कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि यह स्वीकृत कार्य क्षेत्र की समग्र प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे और जनता को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएंगे।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story