मावली में ब्लॉक निष्पादन बैठक में शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार ने दी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
मावली पीएम श्री विद्यालय में आयोजित ब्लॉक निष्पादन बैठक में शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार ने शाला दर्पण, परीक्षा प्रबंधन, ऑनलाइन पंजियन और विद्यार्थियों की प्रतियोगी तैयारी पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में दोनों ब्लॉक के संस्था प्रधानों ने भाग लेकर शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर चर्चा की।

मावली, 23 दिसंबर। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर हॉल में मंगलवार को दोनों ब्लॉकों के संस्था प्रधानों की संयुक्त ब्लॉक निष्पादन बैठक संपन्न हुई, जिसमें शिक्षा उप निदेशक, महात्मा गांधी, उदयपुर प्रमोद कुमार सुथार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सीबीईओ मावली सुखलाल गुर्जर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मांगीलाल मेनारिया, निजी सहायक संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर उपस्थित रहे।
दिसंबर माह की समीक्षा और नियोजन के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में ब्लॉक स्तर के सभी संस्था प्रधानों ने भाग लिया। समग्र शिक्षा मावली के तहत शाला दर्पण रैंकिंग, ज्ञान संकल्प पोर्टल, पीटीएम बैठक इंद्राज, एसएमसी/एसडीएमसी बैठक इंद्राज, आधार एवं जनाधार प्रमाणिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानाचार्य वाकपीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
सीबीईओ मावली सुखलाल गुर्जर ने परीक्षा प्रबंधन और शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया पर निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, राजसिम्स पोर्टल पर शत-प्रतिशत एमडीएम प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल ने परीक्षा कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजियन संबंधी जानकारी साझा की।
समग्र शिक्षा जयपुर की ओर से पीएम श्री विद्यालय अवलोकन दल के अनिल ने स्कूल स्तर पर समग्र शिक्षा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, वोकेशनल एवं लैब सुविधाओं के सुचारू संचालन, स्मार्ट क्लास रूम तथा ई-कंटेंट के प्रभावी उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश दिए। जिला कार्यालय के मांगीलाल मेनारिया ने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और परीक्षा तैयारी के लिए आवश्यक योजनाओं पर चर्चा की।
शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार ने वरिष्ठ अध्यापकों की वरियता सूची में संशोधन, अब्दुल कलाम यात्रा में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा प्रबंधन में उच्च मानक लागू करने पर जोर दिया। लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत ने लेखा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। बैठक का संचालन जगदीश चंद्र पालीवाल ने किया।
बैठक में दोनों ब्लॉक के संस्था प्रधानों के अलावा समग्र शिक्षा मावली स्टाफ और व्यवस्था एवं पंजियन में चुन्नी लाल अहीर, शांति लाल मीणा, कमलेश त्रिवेदी, सुनील महावर, शंकर लाल, दीपक सैन एवं प्रहलाद पुरी गोस्वामी की उपस्थिति रही। इस बैठक के माध्यम से मावली क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और विद्यार्थियों की प्रतियोगी तैयारी को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।
- मावली ब्लॉक निष्पादन बैठक 2025शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार मावलीशाला दर्पण पोर्टल उपयोगमावली पीएम श्री विद्यालय बैठकब्लॉक संस्था प्रधान बैठक मावलीमावली परीक्षा तैयारी दिशा-निर्देशसमग्र शिक्षा मावलीऑनलाइन विद्यार्थियों पंजियन मावलीमावली शिक्षा गुणवत्ता सुधारवोकेशनल लैब संचालन मावलीस्मार्ट क्लास रूम मावलीमावली स्कूल शिक्षा उदयपुरCBEo मावली बैठकमावली जिला शिक्षा समीक्षा बैठकमावली शिक्षा प्रशासन दिशा-निर्देशMavli block execution meeting 2025Education Director Pramod Kumar Suthar MavliShala Darpan portal MavliMavli PM Shree School meetingBlock principal meeting MavliMavli exam preparation guidelinesSamagra Shiksha MavliOnline student registration MavliMavli education quality improvementVocational lab operation MavliSmart classroom MavliMavli school education UdaipurCBEo Mavli meetingMavli district education reviewMavli education administration guidelines

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
