ग्रामीण युवाओं को मिला बंपर रोजगार, 18.45 लाख प्रशिक्षित और 12.35 लाख को नौकरी
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 12.35 लाख युवाओं को रोजगार और 18.45 लाख को मिला प्रशिक्षण। राज्यसभा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का बड़ा खुलासा।

तस्वीर में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया खड़े होकर नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की राष्ट्रीय दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को राज्यसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 774 के माध्यम से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बताया कि दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना के तहत अब तक कुल 18.45 लाख ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से जून 2026 तक 12.35 लाख उम्मीदवारों को सफलतापूर्वक रोजगार प्रदान किया गया है।
इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन ने बताया कि सांसद गरासिया के प्रश्न के उत्तर में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पासवान ने कहा कि उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं और स्थानीय वैश्विक श्रम बाजार की मांग के अनुरूप राज्यों को कौशल अंतराल अध्ययन के लिए बजटीय सहायता दी जाती है। आईटी - आईटीईएस, हरित रोजगार, एयरोस्पेस एवं विमानन, स्वास्थ्य सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, आटोमोटिव, बीएफएसआई, रिटेल, निर्माण और खाद्य प्रसंस्करण सहित कुल 36 उभरते क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए केंद्रीय अंश के रूप में रुपए 750 करोड़ का बजट अनुमान रखा गया है, जिससे देश के ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
