राजस्थान विधानसभा में उत्कृष्ट एवं लंबे राजनीतिक जीवन के लिए भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति के करकमलों से "विधायक गौरव सम्मान" प्राप्त करने वाले पूर्व मंत्री एवं खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार के सम्मान में 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय, खेरवाड़ा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश मीणा ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. दयाराम परमार का अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व प्रधान, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि, पार्टी के समस्त पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, अग्रिम संगठनों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

दिनेश मीणा ने सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर कांग्रेस कार्यालय, खेरवाड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा विधायक गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ. दयाराम परमार का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन करने का आग्रह किया है। यह समारोह विधायक गौरव सम्मान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रहेगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story