उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार को किया सम्मानित, जनसेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान
राजस्थान विधानसभा के सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार को उनके राजनीतिक योगदान और जनसेवा के लिए सम्मानित किया।

राजस्थान विधानसभा में आयोजित समारोह के दौरान विधायक डॉ. दयाराम परमार को सम्मानित किया जाता हुआ।
राजस्थान विधानसभा में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार को छह से अधिक बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने तथा सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय राजनीतिक योगदान के लिए भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने सम्मानित किया।
यह सम्मान डॉ. दयाराम परमार द्वारा दशकों से किए जा रहे समर्पित जनसेवा कार्यों, जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे अनुभव और खेरवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की गई।
डॉ. दयाराम परमार को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से खेरवाड़ा क्षेत्र सहित पूरे वागड़ में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे। यह सम्मान समारोह डॉ. दयाराम परमार के सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
