दयानंद संस्थान कनबई में रक्षाबंधन पर पुलिस ने बालकों को दिया साइबर अपराध और नशामुक्ति का संदेश
दयानंद संस्थान कनबई में रक्षाबंधन पर पुलिस अधिकारियों ने बालकों को साइबर ठगी से बचाव और नशामुक्ति का संदेश दिया।

तस्वीर में दयानंद शिक्षण संस्थान कनबई के प्रांगण में स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और पुलिस अधिकारी एक समूह में नजर आ रहे हैं।
दयानंद संस्थान कनबई में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पाटिया थानाधिकारी रमेश चन्द्र अहारी, एएसआई, पुलिस चौकी कनबई के पुलिसकर्मी एवं कांस्टेबल स्टाफ उपस्थित रहे। बालकों ने पुलिस अधिकारियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पाटिया थानाधिकारी रमेश चन्द्र अहारी ने बालकों को साइबर अपराध से बचाव एवं नशामुक्ति विषय पर विशेष उद्बोधन दिया। उन्होंने साइबर ठगी से सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारवान जीवन जीने का संदेश दिया।
शिक्षक रंजन मीणा एवं शिक्षिका कमला मीणा ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास एवं भारतीय संस्कृति में रक्षासूत्र की परंपरा के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम डी. पण्ड्या ने की। संचालन जयश्री कलाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र संसद अध्यक्ष आर्य बलात ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के सांस्कृतिक संदेश के साथ बालकों को साइबर अपराध से सतर्क रहने और नशे से दूर रहने की महत्वपूर्ण सीख भी दी गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
