दयानंद कनबई विद्यालय में आज गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बालकों ने अपने सभी गुरुजनों का तिलक, अक्षत चढ़ाकर तथा फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। विद्यार्थियों ने गुरुजनों को श्रीफल एवं पेन भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के गुरुजनों की आरती भी उतारी। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्र० अ० ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story