डबोक (उदयपुर) – घर में घुसकर तोड़फोड़ व आगजनी करने के मामले में डबोक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


घटना का विवरण और रिपोर्ट

प्रार्थी महेन्द्र कालबेलिया निवासी बाठेड़ा की सराय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि:

  • 1 फरवरी 2026 की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ लोग तीन गाड़ियों में सवार होकर उसके घर पहुंचे।
  • उस समय वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था और घर पर कोई मौजूद नहीं था।
  • आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तोड़फोड़ की और बिस्तर व कपड़ों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
नुकसान का आकलन

"आगजनी में पलंग, किवाड़, अलमारी व लाइट फिटिंग जलकर नष्ट हो गई।"

पुलिस अनुसंधान और टीम का गठन

मामले में प्रकरण संख्या 31/2026 विभिन्न धाराओं (बीएनएस 2023) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर के जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम का नेतृत्व और सुपरविजन निम्न अधिकारियों द्वारा किया गया:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा: अंजना सुखवाल
  • वृताधिकारी मावली: छगन पुरोहित
  • थाना प्रभारी डबोक: गोपालनाथ
आरोपियों की गिरफ्तारी और जब्ती

पुलिस ने तकनीकी सहयोग व सूचना के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन (टेम्पो RJ 27 GF 0480) को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story