डबोक में फॉर्चूनर की टक्कर से ऑटो चालक प्रकाश नायक की मौत
वल्लभनगर निवासी प्रकाश नायक शनिवार रात ऑटो लेकर घर लौट रहे थे, डबोक थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उदयपुर के शहर समीप डबोक थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रकाश (45) पुत्र टीकाराम नायक निवासी वल्लभनगर शनिवार को रात्रि 8 बजे अपना ऑटो लेकर घर की तरफ जा रहा था, तभी डबोक थाने के सामने तेज गति से आ रही फॉर्चूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद गंभीर घायलावस्था में प्रकाश को हाईवे मोबाइल के जरिए लावारिस हालत में एमबी चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय में उपचार के दौरान रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह दुर्घटना का पता जैसे ही परिजनों को लगा तो बेटे कन्हैयालाल उर्फ रवि ने चिकित्सालय पहुंच कर शव को देखकर अपने पिता प्रकाश नायक के रूप में शिनाख्त की।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
"शव के शिनाख्त होने पर बेटे की रिपोर्ट पर हेड कांस्टेबल भैरूलाल ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।" डबोक थाने के सामने हुई इस भीषण भिड़ंत ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
