खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव स्थित पाटिया थाना क्षेत्र के डबायचा गांव में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ऋषभदेव पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित को सौंपी गई है।

थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि डबायचा निवासी राजू पुत्र रूपाजी मेघवाल ने पाटिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के रमणलाल पुत्र दलपत कलाल ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया, गाली-गलौज की तथा मारपीट की।

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पाटिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच ऋषभदेव पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story