झाड़ोल के दो विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिला नि:शुल्क स्कूल बैग व स्टेशनरी, सपनों को मिली नई उड़ान
झाड़ोल के पालियाखेड़ा और इड़माल विद्यालयों में CSAF फाउंडेशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरित की। जानिए इस पहल की पूरी जानकारी।

तस्वीर में स्कूल परिसर के शेड के नीचे सीढ़ियों पर बैठे विद्यार्थी नए स्कूल बैग हाथ में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे शिक्षक और CSAF फाउंडेशन की टीम के सदस्य खड़े हैं।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालियाखेड़ा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय इड़माल में 31 जुलाई 2026 को CSAF फाउंडेशन द्वारा भामाशाह प्रेरक शिक्षक मोहन कुमावत की प्रेरणा से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क स्टेशनरी एवं स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई को सहयोग देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा, "जब किसी बच्चे के हाथ में किताब, कॉपी और स्कूल बैग पहुँचता है, तब केवल सामग्री नहीं, बल्कि उसके सपनों को नई उड़ान मिलती है।"
कार्यक्रम में CSAF फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक चौहान एवं उनकी टीम उपस्थित रही। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के हित में किए गए इस प्रयास के लिए CSAF फाउंडेशन, हेल्पिंग टीचर्स ग्रुप के विवेक खत्री तथा प्रेरक शिक्षक मोहन कुमावत का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होते हैं और उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
