चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी को लोकसभा की याचिका (पिटीशन) समिति का पुनः सभापति मनोनीत किए जाने पर सनवाड़ आगमन के दौरान उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सांसद जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रोशन लाल खटीक, निवर्तमान पार्षद बाबूलाल गाडरी, रमेश तेली, हेमेंद्र सिंह राणावत, पारस तातेड, रमेश दास वैष्णव, पुष्पेंद्र बडालमिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक, मण्डल अध्यक्ष पुरण जीनगर, महामंत्री भैरूलाल बैरवा, दीपक यादव, मुकेश प्रजापत, नटवर अग्रवाल, मदन तेली, जगदीश पहाड़िया, जगदीश तेली, संजय विश्नोई, अशोक तेली, सुनील कोठारी, चेतन सेन, गजेन्द्र सिंह राजावत, जयदर्शन जोशी, मांगीलाल खटीक, गोवर्धन प्रजापत, रामेश्वर लाल जाट, अर्जुन सिंह राजावत, अंकित खटीक, शंकरलाल खटीक, मनोज खटीक, अनील खटीक, देवनारायण खटीक, मोहनलाल खटीक, दिनेश खटीक, राजकमल यादव, निर्भय डगवाल, भरत खटीक, पुरण पहाड़िया, भागचंद पहाड़िया, चिराग तेली, भैरूलाल पहाड़िया, राजेश खटीक, गजेन्द्र गाडरी, लालूराम जाटिया, अमरचंद आचार्य, रमेश खटीक, सोनू प्रजापत, मुकेश पहाड़िया, काना गाडरी, धर्मचंद प्रजापत, भगवतीलाल मेनारिया, प्रिंस, दिव्यांशु खटीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद जोशी के नेतृत्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि याचिका समिति के सभापति के रूप में उनका अनुभव देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देगा। स्वागत कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story