चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में 2 करोड़ रुपये की राशि से विभिन्न नवीन विकास कार्यों के लिए अपनी संस्तुतियां जारी कर दी हैं। इस राशि से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में सामुदायिक भवनों का निर्माण, टीनशेड और हाई मास्ट लाइट सहित कई विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सांसद जोशी की ओर से जारी अनुशंसाओं के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र मावली के अंतर्गत पंचायत समिति कुराबड़ के आला की ढाणी, धोलीखेड़ा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। मंडी की मंगरी, चुंडावत खेड़ी, महुड़ा, घासा खेड़ी, मोरठ, मेड़ता, लोडावास, मांडूथल, विकरणी, गड़वाड़ा, मण्डप, पलाना कलां, रख्यावल, सांगवा, भावली, सालेरा कला, विरधोलिया, गाडरियावास, चंगेड़ी, जन्जेला, चमारिया खेड़ा, धोरा, नान्दवेल, अनोपपुरा, रठाना, आमली, चीपीखेड़ा, गुडली, सालेरा खुर्द, विशनपुरा, खेगरों की भागल और लकड़वास में धार्मिक स्थलों, मंदिरों तथा समाजों के पास सामुदायिक भवन निर्माण और टीनशेड लगाने के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। पलाना कलां में हाई मास्ट लाइट का कार्य भी कराया जाएगा।

इसके साथ ही नगर पालिका मावली के गाडरियावास क्षेत्र में टीनशेड का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के जरिए संबंधित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर के तहत भी विभिन्न क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की अनुशंसा की गई है। पंचायत समिति कुराबड़ के जगत गांव, पंचायत समिति भीण्डर के फुसरिया और पाटिया में हाई मास्ट लाइट, तथा पंचायत समिति वल्लभनगर के रूण्डेडा, नवाणिया, वाजमियां, सीड, सगतपुरा, लखमेला, रूपावली, अनगोरा, तारावट, नांगलिया, राउमावि खेरोदा और माल की टुस गांवों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। राउमावि खेरोदा में हॉल निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।

इन सभी क्षेत्रों में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और बस्तियों के पास सामुदायिक भवनों का निर्माण एवं टीनशेड स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत जारी 2 करोड़ रुपये की अनुशंसाओं से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न नवीन विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story