नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब तालाब की पाल के किनारे स्थित बिना मुंडेर के खुले कुएं में अचानक एक गाय गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुआं बिना मुंडेर का होने के कारण गाय अनजाने में उसमें गिर गई। सूचना मिलते ही पालिका कर्मचारी और गौ भक्त तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता ली गई।

करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गाय को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि कुएं में पानी नहीं था और उसकी गहराई भी अपेक्षाकृत कम थी, जिससे गाय को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची।

गाय के सुरक्षित बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और ईश्वर का आभार व्यक्त किया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित खुले एवं बिना मुंडेर वाले कुओं को शीघ्र सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह घटना एक बार फिर खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह संकेत देती है कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story