रक्षाबंधन पर कुक कम हेल्पर को भी मिले ₹1100 की सहायता, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
खेरवाड़ा में कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने रक्षाबंधन पर ₹1100 सहायता, स्थायीकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

खेरवाड़ा में कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने सरकारी विद्यालयों एवं मदरसों में पोषाहार बनाने वाली कुक कम हेल्पर को रक्षाबंधन के अवसर पर ₹1100 की सहायता राशि देने की मांग की है। समिति ने उपखंड अधिकारी नयागांव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर यह मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथीन एवं आशा सहयोगिनी को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए ₹1100 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई है। वहीं, सरकारी विद्यालयों में रोजाना बच्चों के लिए पोषाहार तैयार करने वाली कुक कम हेल्पर को इस सहायता से वंचित रखा गया है।
समिति ने इसे कुक कम हेल्पर के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार बताते हुए समान रूप से ₹1100 की सहायता राशि देने की मांग की। समिति के अनुसार, राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में एक लाख से अधिक कुक कम हेल्पर कार्यरत हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है।
ज्ञापन में कुक कम हेल्पर को स्थायी करने, मानदेय बढ़ाने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान हिना परमार, ललिता, काउडी, हिना, पूनम चंद, पारू बाई सहित कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति के सलाहकार नाना भगत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति ने चेतावनी दी कि कुक कम हेल्पर के साथ किए जा रहे भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
